Food Processing Production: यूपी सरकार फूड प्रोसेसिंग के जरिए गढ़ रही सफलता की कहानी
उत्तर प्रदेश सरकार ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में प्रोडक्शन, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को लेकर उद्यमियों और किसानों को प्रोत्साहित किया तो इस ओर लोगों का रुझान भी बढ़ता दिखाई देने लगा है. झांसी मंडल में एक साल में करीब 26 से अधिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट की शुरुआत हुई है, जिनमें छोटे और बड़े दोनों स्तर के यूनिट हैं.