नोएडा के सेक्टर-18 में मल्टीलेवल पार्किंग से गिरकर यूट्यूबर युवक की मौत
नोएडा के सेक्टर-18 में बनी मल्टीलेवल कार पार्किंग से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ. बताया जा रहा है कि युवक मल्टीलेवल कार पार्किंग की दीवार पर चढ़कर वीडियो बना रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया.
नोएडा, 15 अक्टूबर : नोएडा के सेक्टर-18 में बनी मल्टीलेवल कार पार्किंग से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ. बताया जा रहा है कि युवक मल्टीलेवल कार पार्किंग की दीवार पर चढ़कर वीडियो बना रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास बताई जा रही है.
शुरुआती जांच में वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने वाला एक ब्लॉगर लग रहा है. आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक मल्टीलेवल कार पार्किंग के ऊपर जाकर दीवार पर चढ़कर वीडियो बना रहा था, तभी अचानक यह हादसा हो गया. यह भी पढ़ें : Delhi: दिल्ली के ओखला में बस ने तीन वाहनों को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है और यह भी पता लगा रही है कि क्या युवक के साथ कोई और था या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2022 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

