भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 918 नए मामले, 4 की मौत, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,350 हो गई
देश में कोरोना से चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जिनमें से दो राजस्थान में, और एक-एक कर्नाटक और केरल में हुई है. मरने वालों की कुल संख्या 5,30,806 हो गई है. वहीं कोरोना से 479 मरीज एक दिन में ठीक भी हुए हैं.