देश

IndiGo के 2 विमानों में छापेमारी, दिल्ली एयरपोर्ट पर 1.15 करोड़ रुपये की 28 सोने की छड़ें जब्त

आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंडिगो की दो उड़ानों में छापेमारी के बाद 1.15 करोड़ रुपये मूल्य की 28 सोने की छड़ें बरामद की हैं.

IndiGo के 2 विमानों में छापेमारी, दिल्ली एयरपोर्ट पर 1.15 करोड़ रुपये की 28 सोने की छड़ें जब्त
(Photo Credit : Twitter)

नई दिल्ली, 19 मार्च: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंडिगो की दो उड़ानों में छापेमारी के बाद 1.15 करोड़ रुपये मूल्य की 28 सोने की छड़ें बरामद की हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर शनिवार को कार्रवाई शुरू की गई.

अधिकारी ने कहा, एक विमान को बैंकॉक से कोलकाता से दिल्ली से पटना से दिल्ली और दूसरे से सिंगापुर से हैदराबाद से दिल्ली के लिए भेजा गया था. तलाशी के दौरान 28 सोने की छड़ें (प्रत्येक उड़ान से 14) बरामद की गईं, जिनका वजन 2,493 ग्राम था. बरामद सोने की छड़ों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2023 11:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).