देश

Uttar Pradesh: ग्रेटर नोएडा में एक युवक को दो लोगों द्वाराक बेरहमी से पीटा गया

युवकों की मारपीट दादरी सूरजपुर रोड पर हो रही है. इस दौरान वहां पर खड़ी हुई भीड़ तमाशबीन बनी हुई है. एक युवक को दो युवकों के द्वारा पीटा जा रहा है. वहीं एक दूसरा युवक भी मारपीट कर रहा है. वीडियो में चार युवक दिख रहे हैं.

Uttar Pradesh: ग्रेटर नोएडा में एक युवक को दो लोगों द्वाराक बेरहमी से पीटा गया
UP Police (Photo: PTI)

ग्रेटर नोएडा, 20 मार्च: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कुछ युवकों के बीच मारपीट हो रही है. इन युवकों के बीच लात और घूंसे चल रहे हैं. पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है. सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें 6 युवक आपस में लड़ रहे हैं. युवकों की मारपीट दादरी सूरजपुर रोड पर हो रही है. इस दौरान वहां पर खड़ी हुई भीड़ तमाशबीन बनी हुई है. एक युवक को दो युवकों के द्वारा पीटा जा रहा है. वहीं एक दूसरा युवक भी मारपीट कर रहा है. वीडियो में चार युवक दिख रहे हैं. यह भी पढ़ें: UP: युवक ने पुलिस अधीक्षक को फोन कर मांगी 10 लाख रुपए रंगदारी, नहीं देने पर पुरे परिवार को दी जान से मारने की धमकी

रोड पर मारपीट होने की वजह से कुछ देर के लिए वहां जाम की स्थिति हो गई. इन लोगों के बीच हो रही इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया और पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2023 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).