स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ों के मुताबिक भारत में 1,300 नए कोविड मरीज मिले, तीन मौतें दर्ज
देश का कुल सक्रिय केसलोड वर्तमान में 7,605 है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है. गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक-एक मौत के बाद वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 5,30,816 तक पहुंच गई.