देश पर शासन करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं राहुल: मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि इस देश पर शासन करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है. बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया और जब अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया, तो उन्होंने कहा कि अदालत ही गलत है.