Noida: चलती कार में खिड़की के बाहर बैठे युवक का स्टंट, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
नोएडा में कार स्टंट का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक कार की खिड़की से बाहर आधा निकला हुआ उस पर बैठा है. कार की स्पीड भी काफी तेज है. हालांकि स्पीड ब्रेकर होने की वजह से स्पीड कम की गई. ये वीडियो 8 सेकेंड का है.
नोएडा, 29 मार्च : नोएडा में कार स्टंट का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक कार की खिड़की से बाहर आधा निकला हुआ उस पर बैठा है. कार की स्पीड भी काफी तेज है. हालांकि स्पीड ब्रेकर होने की वजह से स्पीड कम की गई. ये वीडियो 8 सेकेंड का है. जिसे पीछे से आ रहे कार सवार ने शूट किया. ये वीडियो वायरल है और लोगों ने यूपी पुलिस और नोएडा पुलिस को ट्विट कर सख्त कार्यवाही की मांग की है.
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक विभाग को कारईवाई का निर्देश दिया. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि ये वीडियो नोएडा में कहां का है. गाड़ी का नंबर भी हरियाणा का है. फिलहाल पुलिस जल्द कार्यवाही करेगी. बता दें इससे पहले भी नोएडा में स्टंट के वीडियो वायरल हुए थे. जिनके चालान किए गए. साथ ही गाड़ियों को सीज किया गया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय ने चिकित्सकीय निगरानी के बिना बच्चों के खतने के खिलाफ याचिका खारिज की
रील बनाने के लिए युवा इस तरीके के स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं और अपनी जान के साथ साथ दूसरों की जान के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं. इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस ने चालान किया है और कार्रवाई भी की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

