क्रिकेट

India vs Afghanistan 1st ODI Match Key Players To Watch Out: पहले वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें, अकेले दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

अफगानिस्तान की टीम की बात करें तो रहमानुल्लाह गुरबाज सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक हैं. वह पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी कर भारत पर दबाव बना सकते हैं. इब्राहिम जादरान हाल के समय में शानदार लय में रहे हैं और उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं राशिद खान अपनी घातक गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.

India vs Afghanistan 1st ODI Match Key Players To Watch Out: पहले वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें, अकेले दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख
भारत बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, ODI Series 2026 1st ODI Key Players To Watch: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 13 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamshala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) के हाथों में होगी. विराट कोहली (Virat Kohli), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम नए संयोजन के साथ मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz), इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) और राशिद खान (Rashid Khan) जैसे खिलाड़ियों के दम पर भारत को चुनौती देने उतरेगी. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan 1st ODI Match Stats And Preview: पहले वनडे में भारत और अफगानिस्तान के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. वहीं अफगानिस्तान की टीम उलटफेर करने और भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

भारत बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड (IND vs AFG Head To Head)

वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है. भारतीय टीम ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि एक मुकाबला टाई रहा है. अफगानिस्तान की टीम अब तक भारत के खिलाफ एक भी वनडे मुकाबला जीतने में सफल नहीं रही है. ऐसे में आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में नजर आते हैं.

भारतीय टीम इस सीरीज में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों के बिना उतरेगी. ऐसे में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर पर होगी. वहीं कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते नजर आ सकते हैं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान और मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर भारत को चुनौती देना चाहेगी. गेंदबाजी में राशिद खान और अल्लाह गजनफर अहम भूमिका निभा सकते हैं.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (IND vs AFG Key Players To Watch)

भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. वह शानदार फॉर्म में हैं और कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ बड़ी पारी खेलने का दम रखते हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा से टीम को तेज और मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि कुलदीप यादव अपनी फिरकी से मध्य ओवरों में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

अफगानिस्तान की टीम की बात करें तो रहमानुल्लाह गुरबाज सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक हैं. वह पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी कर भारत पर दबाव बना सकते हैं. इब्राहिम जादरान हाल के समय में शानदार लय में रहे हैं और उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं राशिद खान अपनी घातक गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.

भारत की बल्लेबाजी में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह नई गेंद से विकेट निकालकर टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं. दूसरी ओर अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी का अनुभव और अजमतुल्लाह उमरजई का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकता है.

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मिनी बैटल (IND vs AFG Mini Battle)

शुभमन गिल और राशिद खान के बीच की टक्कर काफी दिलचस्प हो सकती है. वहीं रोहित शर्मा और फरीद अहमद मलिक के बीच मुकाबला भी मैच का रुख तय कर सकता है. इसके अलावा कुलदीप यादव और रहमानुल्लाह गुरबाज की भिड़ंत भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs AFG 1st ODI Match Playing Prediction)

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सिदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2026 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).