Karnataka Heavy Rain: कर्नाटक के पांच जिलों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने गुरुवार से कर्नाटक के पांच जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. अधिकारियों के मुताबिक, कोलार, मांड्या, मैसूरु, चामराजनगर और कोडागु जिलों में भारी बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने उन जिलों में आंधी, बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है, जहां पहले से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं.