India A Cricket Team vs Afghanistan A Cricket Team, 2nd ODI Match Live Scorecard Update: इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जा रहा हैं. इंडिया ए ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को 8 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी. अब तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान ए की टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं. युवा खिलाड़ियों से सजी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही हैं. यह भी पढ़ें: IND A vs AFG A, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरी हैं. पिछले मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे. दूसरी तरफ अफगानिस्तान ए की टीम इमरान मीर की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों के दम पर मजबूत चुनौती पेश करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच पहली बार इस टूर्नामेंट में भिड़ंत हो रही है, ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प रहने की उम्मीद है.
इंडिया ए की टीम में वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और प्रियांश आर्य जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, अर्शद खान और सूर्यांश शेडगे अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान ए की टीम में इमरान मीर, हसन इसाखिल, बहिर शाह और नूर रहमान जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई, जहीर पकतीन और खालिद तनावल टीम को मजबूती प्रदान करते हैं.
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. आमतौर पर यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जाती और स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है. इस मैदान पर 250 से 280 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है.
नोट: इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY