IND A vs AFG A, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
इंडिया ए की टीम को वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, अर्शद खान और सूर्यांश शेडगे अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान ए के लिए हसन इसाखिल, मोहम्मद इशाक, बहिर शाह और इमरान मीर बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे.
India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match Live Streaming And Telecast In India: इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा. इंडिया ए की टीम ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हराकर शानदार शुरुआत की थी. अब कप्तान तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. दूसरी तरफ अफगानिस्तान ए की टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी और जीत के साथ अभियान का आगाज करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Australia, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
पहले मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार 101 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. कप्तान तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक जड़ा था, जबकि आयुष बदोनी ने बल्ले और गेंद दोनों से उपयोगी योगदान दिया. वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे.
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का दूसरा मुकाबला दांबुला में खेला जाएगा. दोनों टीमें जीत के लिए पूरा दमखम लगाएंगी. इंडिया ए अपने मजबूत बल्लेबाजी क्रम और हालिया जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी, जबकि अफगानिस्तान ए के युवा खिलाड़ी चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के इरादे से खेलेंगे. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए हेड टू हेड (IND A vs AFG A Head To Head)
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच वनडे प्रारूप में मुकाबले काफी कम खेले गए हैं. दोनों टीमों के बीच युवा खिलाड़ियों की टक्कर हमेशा रोमांचक रही है. इस मुकाबले में भी दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
इंडिया ए की टीम को वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, अर्शद खान और सूर्यांश शेडगे अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान ए के लिए हसन इसाखिल, मोहम्मद इशाक, बहिर शाह और इमरान मीर बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे. गेंदबाजी में फरीदून दाऊदजई, जहीर पकतीन और खालिद तनावल टीम की ताकत होंगे.
इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND A vs AFG A 2nd ODI Match Date And Venue)
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 11 जून को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND A vs AFG A 2nd ODI Match Live TV Channel Telecast In India)
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND A vs AFG A 2nd ODI Match Live Streaming In India)
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस वहां मैच का लाइव आनंद उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND A vs AFG A 2nd ODI Match Playing Prediction)
इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), अनुकूल रॉय, आयुष बदोनी, अर्शद खान, विप्रज निगम/निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे और अंशुल कंबोज.
अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहिर शाह, फैसल खान, फरमान सफी, शम्सुर रहमान, नूर रहमान (विकेटकीपर), खलील गुरबाज, जहीर पकतीन और फरीदून दाऊदजई.
नोट: इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2026 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

