FIFA World Cup 2026: 12 जून से होगा फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी सभी जरूरी बातें
ग्रुप चरण के बाद टूर्नामेंट राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के चरणों में आगे बढ़ेगा. कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक हैं. मुकाबलों का आयोजन 3 मेजबान देशों के 16 शहरों में होगा. इनमें सबसे ज्यादा मैच अमेरिका में खेले जाएंगे, जबकि कनाडा और मेक्सिको को 13-13 मैचों की मेजबानी मिली है.
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून 2026 से होगा. भारतीय समयानुसार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा. यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जिसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार विश्व कप में 32 नहीं बल्कि 48 टीमें हिस्सा लेंगी. यह प्रतियोगिता संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में आयोजित होगी और 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप साबित होगी. यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: 3 बार सही निकली इस गणितज्ञ की भविष्यवाणी, क्या इस बार टूटेगा 96 साल का इंतजार? जानें किस टीम पर लगाया दांव
फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है और फीफा विश्व कप इसकी सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मानी जाती है. लगभग 100 साल के इतिहास में पहली बार इसका आयोजन 3 देशों- अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होगा. पहला मैच 12 जून को मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा, जबकि फाइनल 20 जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी में होगा. सभी की नजरें फुटबॉल के महाकुंभ पर होगी. ऐसे में आइए इस जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
48 टीमें लेंगी हिस्सा
विश्व कप का आयोजन हर 4 साल में एक बार किया जाता है. 2026 का संस्करण टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप होगा, जिसमें 48 टीमें होंगी. टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा गया है. प्रत्येक समूह की शीर्ष 2 टीमें सीधे अगले दौर यानी राउंड ऑफ 32 में पहुंचेंगी. जीत पर 3 अंक मिलेंगे, मैच ड्रॉ रहने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं मिलेगा.
मुकाबलों के ये नियम भी जानिए
राउंड ऑफ 32 में जगह बनाने वाली बाकी टीमें वे होंगी, जो अपने समूह में तीसरे स्थान पर रहेंगी और जिनका प्रदर्शन बेहतर होगा. इस चरण में 16 टीमें बाहर हो जाएंगी. हाफ टाइम के दौरान खिलाड़ियों को 15 मिनट का ब्रेक मिलेगा. ग्रुप चरण में पेनल्टी शूटआउट नहीं होगा. नॉकआउट चरण में मैच ड्रॉ रहने पर 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. इसके बाद भी फैसला नहीं होने पर पेनल्टी शूटआउट से विजेता तय किया जाएगा.
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और स्पेन के लमिन यमाल पर खास नजर रहेगी. एम्बाप्पे अपना तीसरा विश्व कप खेलेंगे. उन्होंने 2018 में खिताब जीता था, जबकि 2022 में उपविजेता रहे थे. दूसरी ओर स्पेन के युवा स्टार यमाल को भविष्य का बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है. वहीं, अर्जेंटीना के लियोनल मेसी, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्राजील के नेमार भी आकर्षण का केंद्र होंगे. सालों से इन दिग्गजों की प्रतिद्वंद्विता ने फुटबॉल जगत पर गहरी छाप छोड़ी है.
कौन सी टीम किस ग्रुप में है?
ग्रुप A: मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, चेकिया, दक्षिण कोरिया.
ग्रुप B: बोस्निया और हर्जेगोविना, कनाडा, कतर, स्विट्जरलैंड.
ग्रुप C: ब्राजील, हैती, मोरक्को, स्कॉटलैंड.
ग्रुप D: ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे, तुर्की, अमेरिका.
ग्रुप E: कुरासाओ, इक्वाडोर, जर्मनी, आइवरी कोस्ट.
ग्रुप F: जापान, नीदरलैंड, स्वीडन, ट्यूनीशिया.
ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड.
ग्रुप H: स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे.
ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे.
ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन.
ग्रुप K: पुर्तगाल, कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया.
ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा.
भारत में कैसे देखें मुकाबले?
भारत में विश्व कप 2026 के मुकाबलों का प्रसारण यूनाइट-8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. दर्शक हिंदी कमेंट्री के साथ यूनाइट-8 स्पोर्ट्स 1 और यूनाइट-8 स्पोर्ट्स 1 HD, जबकि अंग्रेजी कमेंट्री के लिए यूनाइट-8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट-8 स्पोर्ट्स 2 HD चैनलों पर मैच देख सकेंगे. वहीं, सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और मोबाइल डिवाइस के जरिए भी टूर्नामेंट के सभी मैचों का आनंद ले सकेंगे.
कुल 104 मैच होंगे
ग्रुप चरण के बाद टूर्नामेंट राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के चरणों में आगे बढ़ेगा. कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक हैं. मुकाबलों का आयोजन 3 मेजबान देशों के 16 शहरों में होगा. इनमें सबसे ज्यादा मैच अमेरिका में खेले जाएंगे, जबकि कनाडा और मेक्सिको को 13-13 मैचों की मेजबानी मिली है. यह विश्व कप अपने आकार और आयोजन के लिहाज से अब तक का स
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2026 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

