Bangladesh vs Australia Dream11 Prediction 2nd ODI Match: ढाका में आज बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd ODI Match Dream11 Prediction: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 86 रनों (DLS मेथड) से हराकर इतिहास रच दिया था. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब उसकी नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीत दर्ज करने पर होगी. वहीं जोश इंग्लिस (Josh Inglis) की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यह भी पढ़ें: BAN vs AUS, 2nd ODI Match Live Streaming In India: आज बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

पहले वनडे में मोसाद्देक हुसैन ने चार साल बाद टीम में वापसी करते हुए नाबाद 86 रन बनाए और दो अहम विकेट भी चटकाए थे. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में लगातार संघर्ष करती नजर आई है और इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी.

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. बांग्लादेश जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा.

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (BAN vs AUS Head To Head)

वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश की टीम को 2 मैचों में सफलता मिली है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है.

बांग्लादेश की टीम के लिए तंजीद हसन, मोसाद्देक हुसैन और मेहदी हसन मिराज अहम खिलाड़ी होंगे. वहीं गेंदबाजी में तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा टीम की बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन और मार्नस लाबुशेन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया पिच रिपोर्ट (BAN vs AUS Pitch Report)

शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी गति और उछाल मिल सकती है. बल्लेबाजों को विकेट पर समय बिताने के बाद रन बनाना आसान हो सकता है. मैच आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना रहेगी. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 255-260 रन के आसपास माना जाता है.

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया ड्रीम11 टीम सुझाव (BAN vs AUS Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: जोश इंग्लिस, लिटन दास

बल्लेबाज: मार्नस लाबुशेन, नजमुल हुसैन शांतो, तंजीद हसन, मैट शॉर्ट

ऑलराउंडर: मेहदी हसन मिराज, कैमरून ग्रीन, मोसाद्देक हुसैन

गेंदबाज: नाहिद राणा, नाथन एलिस

कप्तान (Captain): मेहदी हसन मिराज

उपकप्तान (Vice Captain): जोश इंग्लिस.

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (BAN vs AUS Top Fantasy Picks)

मोसाद्देक हुसैन पहले वनडे में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. मेहदी हसन मिराज भी हर विभाग में योगदान देने की क्षमता रखते हैं. जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं और बड़ी पारी खेल सकते हैं. वहीं नाहिद राणा और नाथन एलिस अपनी तेज गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं. तंजीद हसन भी पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर फैंटेसी टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs AUS 2nd ODI Match Playing Prediction)

बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मोसाद्देक हुसैन, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.

ऑस्ट्रेलिया: मैट शॉर्ट, जोश इंग्लिस (कप्तान/विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन, कूपर कॉनॉली, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, एडम जम्पा, लियाम स्कॉट, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.