Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर की छटंनी, 276 कर्मचारियों को नौकरी से किया बर्खास्त
माइक्रोसॉफ्ट ने नौकरी में कटौती के नए राउंड में 276 कर्मचारियों की छंटनी की है, जिनमें से ज्यादातर कस्टमर सर्विस, सपोर्ट और सेल्स टीम से हैं. गीक वायर की रिपोर्ट के अनुसार, नए दौर की नौकरी में कटौती 18 जनवरी को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा घोषित 10,000 वैश्विक छंटनी से अलग है.