Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का शानदार आगाज़, पहले दिन रोइंग में जीते 2 सिल्वर समेत एक ब्रॉन्ज मेडल
भारतीय नाविकों ने रविवार को हांगझाऊ में रिकॉर्ड बुक में जगह बना ली, जब उन्होंने पुरुष कॉक्सड आठ में रजत और पुरुष जोड़ी में कांस्य पदक जीता. जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष, नरेश कलवानिया, नीरज, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह और धनंजय पांडे की भारतीय टीम ने पुरुष कॉक्सड आठ में रजत पदक जीता.