क्रिकेट

IND W vs BAN W Match, Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, एशियाई खेल के गोल्ड मैडल मुकाबले में किया प्रवेश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को बांग्लादेश पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की और 19वें एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया. इस जीत ने भारत का हांगझोऊ 2023 खेलों में महिला क्रिकेट में कम से कम रजत पदक का पक्का कर दिया है.

IND W  vs BAN W Match, Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, एशियाई खेल के गोल्ड मैडल मुकाबले में किया प्रवेश
Indian Womens Cricket (Photo Credit: X)

हांगझोऊ, 24 सितंबर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को बांग्लादेश पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की और 19वें एशियाई खेल 2022 के स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया. इस जीत ने भारत का हांगझोऊ 2023 खेलों में महिला क्रिकेट में कम से कम रजत पदक का पक्का कर दिया है. यह भी पढ़ें: IND-W Beat BAN-W, Asian Games 2023: पूजा वस्त्राकर के विकेटों की पंजा के बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हरा फाइनल में किया क्वालीफाई, कल श्रीलंका से होगी मुकाबला

टीम अब फाइनल मुकाबले के लिए दो बार के एशियाई खेलों के चैंपियन पाकिस्तान और श्रीलंका महिलाओं के बीच मैच के नतीजे का इंतजार करेगी. बात अगर बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले की करे तो पूजा वस्त्रकर ने चार महत्वपूर्ण विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जिससे बांग्लादेश महिला बल्लेबाजी क्रम में लाचार दिखा और पूरी टीम 17.5 ओवर में केवल 51 रन पर सिमट गई.

जेमिमा रोड्रिग्स भारतीय बल्लेबाजों में सबसे आगे रहीं, उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों पर 20 रन बनाए और 70 गेंद शेष रहते हुए भारत के कुल 52 रनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया. 52 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 7 रन पर सस्ते में खो दिया. फिर, शैफाली वर्मा भी जल्द ही पवेलियन लौट गईं.

इसके बाद रोड्रिग्स ने संयमित पारी खेली और नाबाद रहते हुए 20 रन बनाए और कनिका आहूजा के सहयोग और 70 गेंद शेष रहते हुए भारत को जीत दिलाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).