Israel-Hamas War Death Toll: इजराइल-हमास के बीच जारी खूनी जंग में मरने वालों की संख्या बढ़कर करीब 4,000 पहुंची, बड़ी संख्या में लोग जख्मी
गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच भीषण संघर्ष में मरने वालों की संख्या 4,000 के करीब पहुंच गई है. सोमवार को लगातार 10वें दिन भी हिंसा जारी रही. आधिकारिक इजरायली सूत्रों के अनुसार, 7 अक्टूबर को पहली बार संघर्ष शुरू होने के बाद से 1,300 से अधिक लोग मारे गए.