भारत में कोलोकेशन और क्लाउड सर्विस सेगमेंट देश की 1 ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी मिशन के लिए आधार : रिपोर्ट
भारत में कोलोकेशन और क्लाउड सर्विस सेगमेंट देश की 1 ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी मिशन के लिए आधार बन रही हैं. सोमवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. रिपोर्ट के अनुसार, डेटा सेंटर और क्लाउड प्लेटफॉर्म देश की तेजी से बढ़ती डिजिटल इकोनॉमी की रीढ़ हैं, जो कि वित्त वर्ष 2030 तक 1,460 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.