Swiss Indoors Basel: एंडी मरे ने स्विस इंडोर्स के शुरूआती मैच में यानिक हनफमैन को दी मात, दूसरे दौर में किया प्रवेश
पूर्व नंबर 1 एंडी मरे ने जर्मन यानिक हनफमैन को 7-5, 6-4 से हराकर स्विस इंडोर्स बेसल में तीन मैचों की हार का सिलसिला तोड़ते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया. डी मरे का अगला मुकाबला अर्जेंटीना के टॉमस मार्टिन एचेवेरी से होगा, जिन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन कोर्डा को 6-3, 1-6, 6-3 से हराया.