देश

Assam: असम में दुर्गा पूजा पर नए कपड़े नहीं मिले, नाबालिग ने नदी में लगाई छलांग

असम के धुबरी जिले में एक 12 साल लड़के को दुर्गा पूजा पर नये कपड़े नहीं मिले. इससे निराश होकर नाबालिग ने एक नदी में छलांग लगा दी.

Assam: असम में दुर्गा पूजा पर नए कपड़े नहीं मिले, नाबालिग ने नदी में लगाई छलांग
(Photo Credit : X)

गुवाहाटी, 24 अक्टूबर : असम के धुबरी जिले में एक 12 साल लड़के को दुर्गा पूजा पर नये कपड़े नहीं मिले. इससे निराश होकर नाबालिग ने एक नदी में छलांग लगा दी.

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार को गोलकगंज इलाके में हुई. नाबालिग की पहचान सुमन रॉय के रूप में हुई है. वह गायखोवा गांधीग्राम मिडिल स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र है.लड़के के परिवार ने खुलासा किया कि वह हताश था. इसके कारण सुमन रॉय ने गदाधर नदी में डुबकी लगाने का नाटकीय फैसला लिया. यह भी पढ़ें : केरल में विजयादशमी के अवसर पर हजारों छोटे बच्चों ने औपचाारिक शिक्षा लेने की शुरुआत की

सूचना मिलने के बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव प्रयास शुरू किए. दुर्भाग्य से, लड़का अभी भी लापता है. धुबरी जिले के पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि लापता लड़के को खोजने के प्रयास अभी भी जारी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).