Ghaziabad: गाजियाबाद में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, छह मोबाइल और एक बाइक बरामद
गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने मोबाइल लूट करने वाले एक गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
गाजियाबाद, 24 अक्टूबर : गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने मोबाइल लूट करने वाले एक गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
22 अक्टूबर को एक महिला ने सूचना दी कि काली मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति एबीईएस के पास से उसका फोन छीनकर भाग गये हैं. इस सूचना पर थाना ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. यह भी पढ़ें : Mumbai 26/11 Attack: बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, UPA सरकार ने 26/11 आतंकी हमले का पूरा दोष RSS पर मढ़ने की रची थी साजिश
इस इलाके से मोबाइल लूट की और भी कई घटनाएं सामने आई थी. पुलिस ने चेकिंग के दौरान दानिश उर्फ लम्बू, जावेद उर्फ बब्बी और शहनवाज को गिरफ्तार किया. जिनके कब्जे से गाजियाबाद क्षेत्र से लूटे गये 6 मोबाइल, 2,400 रुपये और घटना मे इस्तेमाल पल्सर मोटर साइकिल बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

