Virat Kohli Record: विराट कोहली ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 1000 वनडे रन के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, देखें दिलचस्प आंकड़े
वनडे क्रिकेट में कोहली की चमक 2017 में वापस आई जब उन्होंने 26 पारियों में 1460 रन बनाए. लगातार चार वर्षों 2011, 2012, 2013 और 2014 में 1000+ रन के साथ, कोहली बल्ले से अभूतपूर्व प्रदर्शन के बाद 2017, 2018 और 2019 में तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल रहे.