VIDEO: 'रात में किस से बात करती हो, एथिक्स कमेटी ने पूछे गंदे सवाल', महुआ मोइत्रा समेत विपक्षी सांसदों ने किया वाकआउट
तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा कैश फॉर क्वेरी मामले में गुरुवार को संसद की एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं. बैठक के तरीके पर सवाल उठाते हुए वो बैठक से बाहर निकली और वाकआउट किया.
नई दिल्ली, 2 नवंबर : तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा कैश फॉर क्वेरी मामले में गुरुवार को संसद की एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं. बैठक के तरीके पर सवाल उठाते हुए वो बैठक से बाहर निकली और वाकआउट किया. विपक्षी सांसद भी बैठक से चले आए. मोइत्रा अपने ऊपर लगे आरोपों के सिलसिले में दूसरी बार समन किए जाने के बाद गुरुवार को एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई.
सूत्रों के अनुसार, कमेटी के सदस्य सही सवाल नहीं पूछ रहे थे. सूत्र ने बताया कि कमेटी के सदस्यों ने उनसे पूछा कि वह किस दिन, किसके साथ यात्रा कर रही थी, जिसका विपक्षी सांसदों ने विरोध किया. पूछताछ शुरू होने के तुरंत बाद मोइत्रा को संसदीय एथिक्स कमेटी की बैठक से विपक्षी सांसदों के साथ गुस्से में बाहर निकलते देखा गया.
#WATCH | Delhi: Opposition parties MPs including TMC MP Mahua Moitra and BSP MP Danish Ali, walked out from the Parliament Ethics Committee meeting.
TMC MP Mahua Moitra appeared before the Parliament Ethics Committee in connection with the 'cash for query' charge against her. pic.twitter.com/EkwYLPnD1O
— ANI (@ANI) November 2, 2023
मोइत्रा ने बुधवार को एथिक्स कमेटी को पत्र लिखकर शिकायतकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई और दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से जिरह करने की मांग की थी. एथिक्स कमेटी बीजेपी सांसद दुबे के आरोपों की जांच कर रही है कि मोइत्रा ने बिजनेसमैन हीरानंदानी के कहने पर बिजनेसमैन गौतम अडानी पर लोकसभा में सवाल पूछने के लिए पैसे लिए.पिछले गुरुवार को, दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई ने मोइत्रा के खिलाफ पैनल को "मौखिक साक्ष्य" दिए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

