Mizoram Election: मिजोरम में मतगणना की तारीख बदली जाए, राजनीतिक दलों, चर्चों और गैर सरकारी संगठनों ने चुनाव से पहले फिर EC से किया अनुरोध, ये है वजह
मिजोरम में राजनीतिक दलों, चर्चों, गैर सरकारी संगठनों और नागरिक समाज संगठनों ने शुक्रवार को एक बार फिर चुनाव आयोग से 3 दिसंबर की मतगणना तिथि को पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया है। दरअसल रविवार ईसाइयों के लिए पवित्र है और उस दिन सभी कस्बों व गांवों में पूजा आयोजित की जाती है,