Bangladesh Dengue Cases: बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप, इस साल 1,400 से अधिक मौतें
बांग्लादेश में इस साल अब तक डेंगू से 1,400 से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि लगभग 300,000 लोग मच्छर जनित बीमारी से संक्रमित हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर, इस साल डेंगू का प्रसार चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है.