Indigo ने क्वांटास के साथ कोडशेयर विस्तार की घोषणा की
इंडिगो ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई ध्वज वाहक क्वांटास के साथ अपने कोडशेयर समझौते के विस्तार की घोषणा की. एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस समझौते के तहत, इंडिगो के कस्टमर अब ऑस्ट्रेलिया में चार नए गंतव्यों सिडनी, मेलबर्न, पर्थ और ब्रिस्बेन तक पहुंच सकेंगे.