देश

Bihar: बिहार के गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शिक्षक की गोली मारकर हत्या

बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

Bihar: बिहार के गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शिक्षक की गोली मारकर हत्या
(Photo Credit : Twitter)

गया, 10 नवंबर : बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है.

पुलिस के मुताबिक, गया के गौतम बुद्ध कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार (44) अन्य दिन की तरह गुरुवार को भी औरंगाबाद गए थे. कुमार औरंगाबाद जिले के एक स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत थे. गुरुवार को ड्यूटी से लौटते वक्त उनकी हत्या कर दी गई. यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल : राशन वितरण घोटाले मामले में गिरफ्तार मंत्री मलिक ने खराब स्वास्थ्य का दावा किया

देर शाम को वे सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से गया जंक्शन पहुंचे. ट्रेन से उतरने के बाद वे घर जाने के लिए बाहर निकल रहे थे. इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).