Bihar: पॉलिटेक्निक की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गार्ड गिरफ्तार
बिहार के वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र में एक छात्रावास (लॉज) की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया. सबसे बड़ी बात है कि दुष्कर्म का आरोप उसी छात्रवास के गार्ड पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, भागलपुर को रहने वाली पीड़िता पटेढी बेलसर ओपी के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है और एक लॉज में रहती है.