यहूदी विरोधी विवादों के बाद मस्क जाएंगे इजराइल, पीएम से मिलेंगे : रिपोर्ट
एक्स कॉर्प के मालिक एलन मस्क कथित तौर पर अगले हफ्ते इजरायल का दौरा करेंगे और यहूदी विरोधी विवादों के बीच एकजुटता का संकेत देने के लिए प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. फॉक्स बिजनेस के अनुसार, मस्क के गाजा पट्टी का दौरा करने और 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद बस्तियों के विनाश को देखने की उम्मीद है, इसमें 1,200 लोग मारे गए थे.