Poster War: भाजपा ने अब राहुल गांधी को बताया फ्यूज ट्यूबलाइट 'मेड इन चाइना', जारी किया पोस्टर
भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे अपशब्दों और आरोप-प्रत्यारोपों के बाणों के बीच भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें फ्यूज ट्यूबलाइट 'मेड इन चाइना' करार दिया है.
नई दिल्ली, 24 नवंबर: भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे अपशब्दों और आरोप-प्रत्यारोपों के बाणों के बीच भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें फ्यूज ट्यूबलाइट 'मेड इन चाइना' करार दिया है.
भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर ) अकाउंट पर फिल्म ट्यूबलाइट की तर्ज पर शुक्रवार को राहुल गांधी का पोस्टर शेयर करते हुए कहा, " फ्यूज ट्यूबलाइट" पोस्टर में भाजपा ने कहा है, " कांग्रेस प्रजेंट्स, मेड इन चाइना, राहुल गांधी इन एंड एज ट्यूबलाइट."
Fuse Tubelight pic.twitter.com/SQax9wdZhQ
— BJP (@BJP4India) November 24, 2023
आपको याद दिला दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा निशाना साधते हुए उन्हें पनौती कहा था और उनकी तुलना जेबकतरे तक से की थी. भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को अपने इन अपशब्दों के लिए नोटिस जारी कर उनसे जवाब भी मांगा हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

