Karnataka: कर्नाटक में क्रिकेट खेलते 10वीं कक्षा के लड़के की करंट से मौत
धारवाड़ जिले की सिद्धारमा कॉलोनी में शनिवार को क्रिकेट खेलते करंट लगने से 16 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई. मृतक की पहचान दसवीं कक्षा के छात्र श्रेयस शिन्नुरा के रूप में हुई है.
धारवाड़ (कर्नाटक), 25 नवंबर : धारवाड़ जिले की सिद्धारमा कॉलोनी में शनिवार को क्रिकेट खेलते करंट लगने से 16 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई. मृतक की पहचान दसवीं कक्षा के छात्र श्रेयस शिन्नुरा के रूप में हुई है. उसे बचाने की कोशिश करने वाले उसके दोस्त को भी गंभीर चोटें आईं और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम लड़के घर के ऊपरी हिस्से में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद पकड़ने के दौरान श्रेयस बिजली के तार के संपर्क में आ गया. गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाने के बावजूद श्रेयस ने दम तोड़ दिया. उसके पिता अशोक शिन्नुरा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा, शाम 5 बजे स्कूल से लौटा था. अपने दोस्त के साथ क्रिकेट खेलने जाने से पहले उसने कुछ समय अपने मोबाइल पर बिताया. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: महिला आयोग की सदस्य ने बुलढाणा दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली
उन्होंने कहा, "10 मिनट के बाद, लोगों ने मुझे बुलाया और जब मैं वहां पहुंचा, तो मैंने श्रेयस को घायल पाया. हम उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वह बच नहीं सका." पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

