Ukraine Ice Storm: यूक्रेन में भयंकर बर्फ़ीले तूफ़ान के चलते 5 की मौत
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पुष्टि की है कि देश के दक्षिणी क्षेत्र ओडेसा में भीषण तूफान के चलते कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और 19 घायल हो गए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में सोमवार की रात भयंकर बर्फीला तूफान आया, जिससे 17 क्षेत्रों में यातायात बाधित हुआ और बिजली गुल हो गई.