देश

Bihar Road Accident: खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, महिला सहित तीन की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को तड़के एक खड़े ट्रक में एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग सोनपुर से गंगा स्नान के बाद सीतामढ़ी लौट रहे थे.

Bihar Road Accident: खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, महिला सहित तीन की मौत
Photo Credits File

मुजफ्फरपुर, 28 नवंबर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को तड़के एक खड़े ट्रक में एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग सोनपुर से गंगा स्नान के बाद सीतामढ़ी लौट रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिया के मौके पर सोनपुर से गंगा स्नान कर सीतामढ़ी के कुछ लोग एक ऑटो से वापस लौट रहे थे. इस दौरान फकुली ओपी क्षेत्र के बलिया ओवर ब्रिज के पास ऑटो पर से चालक का नियंत्रण हट गया और ऑटो खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गई. इस घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई . यह भी पढ़ें : त्योहारी सीजन में इस साल मोटर वाहन खुदरा बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर: फाडा

मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल है. इस घटना में पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी मृतक और घायल सीतामढ़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. घायलों मे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).