Top Life Insurance Companies: दुनिया की शीर्ष जीवन बीमा कंपनियों की सूची में भारत की LIC चौथे स्थान पर
एसएंडपी ग्लोबल इंटेलिजेंस द्वारा जारी नई रैंकिंग के अनुसार, भारत का सरकारी स्वामित्व वाला जीवन बीमा निगम (एलआईसी) दुनिया में चौथा सबसे बड़ा जीवन बीमाकर्ता बनकर उभरा है. सूची में कंपनियों को 2022 में जीवन, दुर्घटना और स्वास्थ्य संबंधी बीमा के आधार पर स्थान दिया गया है, जो उनकी वित्तीय ताकत को दर्शाता है.