एक अध्ययन में पता चला है कि कोविड-19 का कारण बनने वाला वायरस सार्स सीओवी-2 कुछ व्यक्तियों के फेफड़ों में संक्रमण के बाद 18 महीने तक रह सकता है. नेचर इम्यूनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि कोविड वायरस का बने रहना जन्मजात प्रतिरक्षा की विफलता से जुड़ा हुआ है.
तेलंगाना विधानसभा में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक शनिवार को एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन औवेसी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने के विरोध में पहले दिन राज्य विधानसभा में नहीं आये.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सरकार संवेदनशील होती है तो गरीब-कमजोर लोगों की सुनवाई होती है. उन्हें बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ शासन की योजनाओं का लाभ मिलता है. केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार ऐसी ही संवेदनशील सरकार है.
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव को शनिवार को बीआरएस विधायक दल का नेता चुना गया. विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने से ठीक पहले हुई बैठक में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना. 119 सदस्यीय विधानसभा में 39 विधायकों के साथ बीआरएस मुख्य विपक्षी दल है.
कर्नाटक शिक्षा विभाग ने शनिवार को शिवमोग्गा जिले के एक स्कूल में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया.
डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज दूसरा और अंतिम दिन है. समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस समारोह का उद्घाटन किया था. गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
गाजा में खाली कराए गए अल-नस्र अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अस्पताल के बिस्तरों पर शिशुओं के क्षत-विक्षत शव पाए गए हैं. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, तीन शिशु अस्पताल की मशीनों से जुड़े हुए थे और शवों के बगल में डायपर और दूध की बोतलें मिलीं.
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क को वित्त विभाग दिया गया है, जबकि डुडिला श्रीधर बाबू सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्रालयों की जिम्मेदारी सँभालेंगे. तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के गठन के दो दिन बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण किया.
नोएडा पुलिस और ऑटो सवार बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया. उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है. प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं. उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले. "
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को आईएसआईएस साजिश मॉड्यूल मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 से ज्यादा जगहों पर तलाशी ली.
इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पर निशाना साधते हुए उन पर गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष अपनी अपील में फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के साथ खड़े होने का आरोप लगाया.
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन किए. इसके बाद तेजस्वी यादव की पुत्री कात्यायनी का मुंडन भी कराया गया. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसकी तस्वीर भी अपने एक्स हैंडल से पोस्ट की है.
सैम ऑल्टमैन का ओपनएआई कथित तौर पर पूर्व-ट्विटर इंडिया प्रमुख ऋषि जेटली के साथ काम कर रहा है ताकि चैटजीपीटी डेवलपर को एआई के लेकर भारत सरकार की नीतियों और विनियमों को समझने में मदद मिल सके.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को नवनिर्वाचित तेलंगाना राज्य विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली. राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने राजभवन में एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई, जिसमें मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और पिछली विधानसभा के अध्यक्ष पोचारम श्रीनिवास रेड्डी भी मौजूद थे.
पंजाबी बाग इलाके में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व विधायक के आवास के सामने जबरन वसूली के लिए सात से आठ राउंड फायरिंग करने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया गया है.
सेंटर फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑफ जियोलॉजिकल डिजास्टर टेक्नोलॉजी के अनुसार, इंडोनेशिया का मेरापी ज्वालामुखी फट गया है, जिससे आसमान में 3,500 मीटर तक मोटी राख निकल रही है.
बिहार के सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक बेकाबू ट्रक ने तीन बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.
इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में एरबिल प्रांत के सोरन शहर में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए.