Tunisha Sharma Suicide: तुनिषा की मां का सनसनीखेज खुलासा, एक्ट्रेस पर इस्लाम अपनाने का बनाया गया था 'दबाव'
दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा की मां वनिता शर्मा ने सनसनीखेज दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी बेटी पर इस्लाम कबूल करने का 'दबाव' था. मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि तुनिषा को उसके पूर्व प्रेमी शीजान खान द्वारा लगातार अलग-अलग तरीकों से परेशान किया गया था.