देश की खबरें | नंदिनी गुप्ता: पहले अपना सपना पूरा किया, अब देश का सपना पूरा करना होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साल के चौथे महीने की 15 तारीख दुनियाभर के लोगों के लिए साल के बाकी दिनों जैसा एक सामान्य सा दिन ही थी, लेकिन राजस्थान की 19 बरस की एक लड़की के लिए यह दिन उसकी जिंदगी का सबसे खास दिन था, जिसने उसके एक दशक पुराने ख्वाब को हकीकत में बदल दिया। हम बात कर रहे हैं नंदिनी गुप्ता की, जो 15 अप्रैल के दिन ‘मिस इंडिया 2023’ चुनी गईं और रातोंरात आसमान का चमकता हुआ सितारा बन गईं।