विदेश की खबरें | अलास्का में अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन सैनिकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ज्वाइंट बेस एल्मेंडोर्फ-रिचर्डसन (अमेरिका), 28 अप्रैल (एपी) अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को एक प्रशिक्षण उड़ान से लौटते वक्त अलास्का में आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।