देश की खबरें | कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश, गुलमर्ग में बर्फबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीर सहित)
(तस्वीर सहित)
श्रीनगर, 28 अप्रैल गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट और कश्मीर घाटी के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में करीब चार इंच बर्फबारी हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला दर्रे सहित घाटी के ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भी बर्फबारी होने की खबरें हैं, जिसके कारण राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है।
श्रीनगर और घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने कश्मीर और जम्मू क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि शाम तक मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।
विभाग के मुताबिक, शनिवार से मंगलवार तक दोपहर के बाद छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
कार्यालय ने कहा कि तीन और चार मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ भारी बारिश की भी संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

