PM Modi "Mann Ki Baat" 100th Episode: पीएम मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड पर कांग्रेस का तंज, पूछा- चीन, अडानी और बढ़ती आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों पर चुप क्यों?
कांग्रेस ने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इसकी 100वीं ‘कड़ी’ को लेकर काफी हो-हल्ला है, लेकिन चीन, अडाणी, बढ़ती आर्थिक असमानता और पहलवानों के प्रदर्शन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर यह ‘मौन की बात’ है.