देश की खबरें | हिंसा प्रभावित मणिपुर में सेना तैनात, 9000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच हिंसा भड़कने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रातोंरात सेना और असम राइफल्स के कई दलों को फौरन तैनात किया गया। हिंसा के कारण 9,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए। सेना के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।