विदेश की खबरें | ब्लॉकचेन एक प्रमुख तकनीक है -क्रिप्टो-क्रैश के बाद भी इसका भविष्य उज्ज्वल है
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क, सात जून (द कन्वरसेशन) लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी के संबंध में ब्लॉकचेन तकनीक के बारे में बहुत कुछ सुना है जैसे बिटकॉएन, जो लोगों और व्यवसायों के बीच वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड रखने के लिए ब्लॉकचेन सिस्टम पर निर्भर करती है। लेकिन टेरायूएसडी जैसी क्रिप्टोकरेंसी में जनता का भरोसा टूटने - और इसलिए उनके बाजार मूल्य में भारी गिरावट - का मतलब यह नहीं है कि उनकी अंतर्निहित तकनीक भी बेकार है।