ICC WTC Final 2023, IND vs AUS: कैमरन ग्रीन के विवादित कैच पर शुभमन गिल के विकेट के बाद ‘चीट, चीट, चीट’ के शोर से गूंजा पूरा स्टेडियम
गिल के कैच के बाद ‘चीट, चीट, चीट’ का शोर गूंज उठा और ग्रीन जब गेंदबाजी के लिये आये तब यह और तेज हो गया. भारत के पूर्व स्पिनर और इस मैच में कमेंटेटर हरभजन सिंह ने कहा ,‘‘ रिप्ले से कोई नतीजा नहीं निकला था. उन्हें उसकी ऊंगलियों पर जूम करना चाहिये था. भारत को यह विकेट महंगा पड़ सकता है.’’