एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 10 जून राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

मौसम कार्यालय ने दिल्ली में रविवार को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। साथ ही, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 तथा 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता 38 और 49 प्रतिशत के बीच रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शात सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ श्रेणी में 140 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा’’, 51 से 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम”, 201 से 300 के बीच “खराब”, 301 से 400 के बीच “बहुत खराब”, और 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).