देश की खबरें | गढ़वा : बांध में डूबने से तीन बच्चों की मौत

गढ़वा, 10 जून झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच खांड स्थित बभनीखांड बांध में शनिवार को डूबने से एक लड़की समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे बांध में नहाने के लिए गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के कुशमाहा निवासी मुन्ना उराव के पुत्र सोनू उरांव(9 वर्ष), जंगीपुर निवासी मुन्ना उरांव का पुत्र अंकज उरांव (7 वर्ष) और जंगीपुर निवासी जवाहर उरांव की 13 वर्षीया पुत्री रूपा कुमारी के तौर पर की गई है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों द्वारा बांध से निकाले जा चुके के तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे बांध के आसपास बकरी चरा रहे थे।

केसरी ने बताया, ‘‘तीनों बच्चे एक साथ बांध में स्नान करने के लिए उतरे। स्नान करने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)