MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 24th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 24वां मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है. मुंबई इंडियंस जहां लगातार हार के बाद वापसी की तलाश में है, वहीं पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है और टीम को अपने पिछले 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन शानदार लय में है और अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (MI vs PBKS Head To Head)

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले पंजाब किंग्स ने जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने 9 रन से जीत दर्ज की थी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है.

पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी, क्योंकि टीम अभी तक अजेय रही है. हालांकि, अर्शदीप सिंह की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की चोट का झटका लग सकता है और उनकी जगह क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. तिलक वर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच 24वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (MI vs PBKS 24th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (MI vs PBKS 24th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch MI vs PBKS 24th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs PBKS 24th T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह.

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.