देश की खबरें | केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को मार्च 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नदियों को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को मार्च 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया और इसके लिए भूमि अधिग्रहण, प्रभावित लोगों को मुआवजा देने, पर्यावरण मंजूरी का कार्य चल रहा है। राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडबल्यूडीए) के महानिदेशक भोपाल सिंह ने यह जानकारी दी।