देश की खबरें | अनुषा दांडेकर की हुई सर्जरी, अब तबीयत बेहतर

मुंबई, 13 जून वीडियो जॉकी एवं अदाकार अनुषा दांडेकर ने अपने अंडाशय में एक गांठ के लिए सर्जरी कराने की मंगलवार को अपने प्रशंसकों को जानकारी दी।

उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे साल में एक बार ‘‘अपने स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए’’ स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जरूर जाएं।

अनुषा ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी देते हुए बताया कि अब वह स्वस्थ महसूस कर रही हैं।

अभिनेत्री (41) ने लिखा, ‘‘ मैंने अंडाशय में एक गांठ के लिए सर्जरी कराई। मैं खुशकिस्मत हूं कि सब ठीक है... उस समय कुछ और गांठों का भी पता चला...बहुत खुशकिस्मत हूं क्योंकि अब सब सही है। ’’

उन्होंने कहा कि इसे पढ़ने वाली सभी लड़कियां साल में एक बार स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जरूर जाएं, ताकि वे स्वस्थ व सुरक्षित जीवन जी पाएं।’’

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ मैं 17 साल की उम्र से ऐसा कर रही हूं और इसलिए आज इस समस्या से उबर पाई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)