देश की खबरें | सरकार चाहती है कि मुस्लिम बच्चे मजहबी तालीम हासिल न करें : बर्क

सपा सांसद ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में मदरसों और दरगाहों में योग दिवस मनाए जाने के निर्देश का विरोध करते हुए कहा, ''सरकार मदरसों में रुकावट पैदा करना चाहती है।''

उन्होंने आरोप लगाया कि ''सरकार चाहती है कि मदरसे न चलें और मुस्लिम बच्चे मजहबी तालीम हासिल न करें।''

बर्क ने पत्रकारों द्वारा मदरसों में योग दिवस मनाये जाने के सवाल पर कहा कि ''मदरसे इसका हिस्सा तो हैं नहीं, मदरसे तो तालीम के लिए बनाए गए हैं।''

उन्होंने नसीहत भरे अंदाज में कहा, ''लोगों को यह एहसास दिलाया जाए कि तुम्हारे अंदर तालीम की कमी है, तुम कम पढ़ रहे हो, इसलिए मदरसे में तो तालीम दिवस मनाया जाना चाहिए।'' इस पर सवाल उठाते हुए सपा सांसद ने कहा कि योग दिवस से क्या मतलब।

हालांकि एक सवाल के जवाब में बर्क ने कहा, ''योग अच्छी चीज है, कोई बुरी चीज थोड़े ही है, हर आदमी घर पर योग कर सकता है, पहले भी अखाड़े होते थे, सब पहलवान कसरत करने जाते थे।''

गौरतलब है कि 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)